बदज़ुबानी भी मेहरबानी भी
आइने सी तिरी जवानी भी।
देख अपनो की बदगुमानी भी
भूल बैठा वो ज़ीस्त फ़ानी भी।
इस मुहब्बत में है नशा इतना
खो न दूँ होश दरम्यानी भी।
आशियाँ को सवारने वाली
पुरअसर माँ की हुक्मरानी भी।
हौसले में भी मेरे पँख लगे
सब सुनेगे मेरी कहानी भी।
ज़िन्दगी को संवारिये कितना
ज़िन्दगी आदमी की फ़ानी भी।
ग़र हो मदहोशियाँ तो ऐ"आकिब'
ज़िन्दगी में हो सावधानी भी।
~आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹