ताकतवर है
वो स्त्री
जिसने नाप ली है दूरी
पुरुष के अंतर्मन के भय को
और
कर लिया है सफर तय
घर की दहलीज़ से
अपने सपनों तक।।

आकिब जावेद