सूरत कैसी सीरत कैसी
दिल में है ये फ़ितरत कैसी
वो देता पेड़ो में फल भी
सोया क्यूँ है ग़फ़लत कैसी
कब जाने रुख़्सत हो जाये
दुनिया से ये उल्फ़त कैसी
महका दामन खुशियाँ आयी
मेरे आने से आफ़त कैसी
मेरे दिल में आओ अब तुम
यारी में ये कीमत कैसी
आँखों का ही कैदी है तू
दिल में आने की ज़ुर्रत कैसी
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹