बिजलियाँ
रात का अँधेरा
घनघोर बारिश
वो काली रात
मिट्टी का घर
घर का वो फूस
उनके हाथ आग
भाग्य है मेरे साथ
वो चेहरा
भयभीत मन
तूफानी रात
आँखों में बरसात
लरज़ते कदम
सुनसान रात
ख़ामोश लब
खाली हांडी
चूल्हा ठंडा
सुकड़ती आँत
सोचता ये मन
बीते ये रात
निकले दिन
लाए खुशियों
की सौगात।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹