2122 1212 22/112
🌿 मतला
मौत सर पे जब यूं खड़ी होगी
ज़िंदगी से बहुत ठनी होगी
भूल जाती है साथ में सबके
भीड़ में तन्हा ढूँढती होगी
ज़िंदगी को तलाश करते
ज़िंदगी क्या उसे मिली होगी
जब सफ़र से मैं आ रहा हूँगा
माँ यूं दरवाज़े में खड़ी होगी
पास है दूर फिर भी सबसे अब
ज़िंदगी भी डरी - डरी होगी
इस वबा ने उजाड़े घर के घर
बेवफ़ाई किसी ने की होगी
सब्र को मेरे आज़माता है
उनके आने की लौ लगी होगी
दूर नज़रों से रहते हुए यूं
उम्र भी अब गुज़र रही होगी
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹