किताब हूँ मैं
पढ़ो ध्यान लगा के
मुझको खूब।
मन का साथी
विचारों में सौंदर्य
खूब लाता हूँ।
संकीर्णता से
मन को आगे अब
मैं बढ़ाता हूँ।
बंदिशें सब
तोड़ कर इंसान
मैं बनाता हूँ।
एकाकीपन
लोगो की दूर करूँ
मैं मुस्काता हूँ।
जानता सब
ज्ञान का घड़ा लिए
मैं सिखाता हूँ।
किताब हूँ मैं
"आकिब"सीखो अब
भर लो रंग।।
जीवन में तू
नित नए नए यूँ
ज्ञान के संग।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹