हौसले बुलंद लिए,करते जतन देखा
रूठो को मनाने का लोगो में फ़न देखा
कमज़र्फ लोगो का रोज़ मरता ईमान
थोड़े से लालच में बेचते ईमान देखा
मन को अपने ऐसे सब तरफ घुमाते
चाँद तारो से घिरा अपना गगन देखा
सरहद में जंग से जूझते हमारे सैनिक
नेताओ को सियासत करते वतन देखा
नौजवानों के यहाँ भटकते कदम देखा
बुरी संगतों में लगते यहाँ लगन देखा
हैरत में हैं अब यहाँ ये देखकर "आकिब""
अपनी तरक्की देख दूसरे की जलन देखा।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹