तपन से जलता हुआ बदन देखा
एक माँ के माथे में शिकन देखा
सोच में मशगूल,ऐसा चमन देखा
बदहवास रहे,दिल में चुभन देखा
बोझ वो अपने दिलो में लिए हुए
घर से निकल कर यूँ वतन देखा
वो रोती, चिल्लाती जाती इधर उधर
लाल के खातिर बेचते उसे तन देखा
सब भर ना सोया था उसका लाल
माँ की ममता का दिल में सुमन देखा
दौरे सियासत आपस में लोग भूले हुए
रोज़ मरते यहाँ बूढ़ी माँ का रतन देखा
हैरत नही यहाँ ये देख "आकिब"तुझको
थोड़े से लालच में बेचते ईमान देखा।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹