मन को अपने
साधो
दुखड़ा किसी से ना बाँटो
सब लोगो की सुनते हैं
पीठ पीछे बाते बुनते हैं
चेहरे में इक हँसी रखो
दिल में कोई ख़ुशी रखो
लोगो को यही भाता हैं
हँसी लोगो को रिझाता हैं
ये दिलो को मिलाता हैं
रूठो को मनाता हैं
और
प्यार करना सिखाता हैं
थोड़ा हँसी बाट लो,
लोगो को भी साथ लो,
बिगड़े काम बन जायेंगे
दुश्मन साथ हो जायेंगे
आकिब'अब ये जान लो
चेहरे में हँसी थाम लो।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹