हर राह,हर गली,
हर मोड़,हर सड़क
हर चाह,कोई हमसफर
मत भूल तू पथिक निडर
चलता जायेगा तू हरदम
यूँ ऐसे अकेला ही चल
जिंदगी के इस पथ पर
तू अब घर से निकल
नए नए सफर में चल
अनुभवों से सीख ले
व्यक्तित्व से तू खींच ले
नए सुनहरे हैं कल
मत डर,तू अकेला ही चल,
मिलेगी तुझे एक नयी उमंग
जग में मिलेगी एक पहचान
मत हार तू,,अब खुद से ही
कुछ करने का अब हौसला
तू पास रख,,,
अकेला ही चल,
अकेला ही चल।।
#akib
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹