काश! आ पाती
गर्म मौसम में
शीतल हवा
निर्मल छाया
हम ही दोषी है।
काट डालें वन
उपवन,
जी रहे कार्बन के
सहारे।
भाग रहे
ठंडे प्रदेशों में
मिल सके सुकून
और ले सके
ठंडी हवा।
लेकिन मिली
वहां भी भीड़,
उमस,गर्मी
भीड़ ने कर
दिया है,
ठंडे प्रदेशों को गर्म।
आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹