अदबी दुनिया: नज़्म

अदबी दुनिया में मचा घमासान
ये देख आम जनमानस हैरान

किसने क्या कहा किसने किया
अदब में आया ये कैसा तूफान

शायर,कवि,लेखक लिखता है
गलत जो समझे  वो है नादान

सियासत को आँखे कैसे दिखाओ
क़लम से देते हो तुम जो लगान

कैफ़ियत नही तुम्हारी अदब की
झूठा तुम्हारा नाम है झूठी शान

-आकिब जावेद

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹