आपने तो साल बदलते देखें है
हमने तो यार बदलते देखें है
देखा है दिल पे कुछ लब पे कुछ
पल पल किरदार बदलते देखें है
नफ़रत देखा,देखा हमने यों प्यार
एक चेहरा सौ बार बदलते देखें है
हर बार हमने उसे अपना समझा
हम उसे हर बार बदलते देखें है
तोडा मुझको वो खुद भी रोया
हर बार ख़रीददार बदलते देखें है
✍️आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹