कविता पाठा के पहाड़

जेठ की तपती दुपहरी में
दहकते है पाठा के पहाड़
जानवर ढूंढते है पानी
पक्षियों को है 
दाना - पानी का इंतेज़ार 
नही बुझती है 
प्यास धरा की
सूखे पेड़ अनायास करते रहते है कौतूहल
पाठा समेटे हुए है
स्वयं में 
इतिहास,भूगोल,संस्कृति
दाना - पानी के इंतेज़ार में 
पाठा के पहाड़।

आकिब जावेद 

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹