वृक्ष 
लगाने के लिए सभी प्रयासरत है
बचाने का प्रयास नहीं करते।
भूजल स्तर
निरंतर नीचे जा रहा है
पानी
व्यर्थ बहाने से नहीं मानते।
कार्बन डाई ऑक्साइड
पर्यावरण को क्षति पहुंचाए
ऐसी,कूलर,फ्रिज की मांग बढ़ती जाए।
पर्यावरण के प्रहरी
केवल नाम में नजर आएं।
चिंता से काम नही चलेगा
मिलकर कदम आगे बढ़ाएं।

आकिब जावेद 

#enviornment #WorldEnvironmentDay2025 #पर्यावरण_दिवस