मोहब्बत का दीपक जलाना पड़ेगा,
गले से सभी को लगाना पड़ेगा।
गिरानी पड़ेगी ये नफ़रत की दीवार,
हमें साथ रहकर दिखाना पड़ेगा।
जो टूटे हुए दिल उन्हें जोड़कर अब,
नया एक रिश्ता बनाना पड़ेगा।
अगर चाहते हैं अमन इस जहाँ में,
मुहब्बत से दुनिया सजाना पड़ेगा।
डॉ.आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹