सियासत भी हम पर बहुत एहसान करती है
हमारी आवाज़ छीन लेती है चीज़े दान करती है
अवाम की आँखों में यूँ पड़ जाता है जब ताला,
सियासत की अंधभक्ति में अँधा काम करती है।।
वो देखने भी नही देता इन्हें सुनने भी नही देता
दिमाग से हो गए पैदल वो चलने भी नही देता
दिखा के दिवस्वप्न भी खूब लोगो को सपनो में
छीन कर रोजगार रोजगार करने भी नही देता।।
✍️आकिब जावेद✍️
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹