तुम लफ़्ज़ों से बेगाने रहे
हम धड़कन से बेगाने रहे
ग़र कभी हमें होश न रहा
अपने भी हमसे बेगाने रहे
ज़िंदगी की डोर को बांधे
ज़िंदगी से हम बेगाने रहे
मायूस ज़िंदगी की गली में
गुम ख़्यालों से बेगाने रहे
तुम्हे पढ़ा ज़र्रा ज़र्रा हर्फ़ हर्फ़
सब जान के तुम बेगाने रहे
दिल के डोर को तुम मोड़ दो
हम अपने अक्स से बेगाने रहे
तेरा साथ ग़र हो ज़माने में
हम भी ज़माने से बेगाने रहे
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹