गाँधी : कविता

सत्य अहिंसा है जिसके हथियार
राष्ट्रपिता गांधी है उसका नाम
आओ मिलकर गांधी जी को याद करते है।
पोरबंदर गुजरात जिसका है जन्म स्थान
मोहनदास करमचंद गांधी है उसका पूरा नाम।
माता पुतलीबाई की खोख से जन्म लिया
विश्व मे उनका नाम किया।
कस्तूरबा गांधी ने उनका साथ दिया
जीवनसाथी होने के कर्तव्य का निर्वाह किया।
आओ मिलकर गांधी जी को याद करते है।
जिसने कभी गोरे काले पर भेद न किया
सबको सबका सम्मान दिया।
आओ ऐसे महात्मा को याद करे
जिसने देश के लिए खुद को कुर्बान किया।
आओ सब मिलकर बापू को याद करे
जिसने अहिंसा के बल पर देश को आजाद किया।
आओ मिलकर गांधी जी को याद करते है।
चलो मिलकर अब बापू के सपने को पूरा करते है
स्वच्छता और ग्राम स्वराज का निर्माण करते है।
आओ सब मिलकर बापू को याद करते है
धर्मनिरपेक्षता,एकता,समानता और स्वच्छ समाज का निर्माण करते है।
आओ मिलकर गांधी जी को याद करते है।
आओ मिलकर गांधी जी को याद करते है।


-आकिब जावेद


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ