*शुभकामना संदेश*
आज (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी आगे चलकर भारतवासियों के लिए ‘बापू’ बन गए। वहीं ठीक 35 साल बाद, मुगलसराय में शास्त्री ने जन्म लिया जिन्हें देश ‘गुदड़ी का लाल’ कहकर याद करता है। देश की दो महान विभूतियों की जयंती पर देश भावविभोर है।
हमें गाँधी और शास्त्री जी के विचारों को अमल मे लाकर उस पर चलना चाहिये, और उनके जन्म दिन को यादगार बनाना चाहिये|गांधी जी ने सदैव शिक्षा पर बल दिया है एवं शिक्षा रूपी शस्त्र के माध्यम से हमेशा अहिंसा के राह पर चलने का हमें सन्देश दिया है।हम सभी भारतवासी को उनके दिखाये हुए राह पर सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹