मोहब्बत का यूँ जमाने में सिलसिला देखा
आपस के मेलज़ोल का घटता दायरा देखा
कायदा खुद का खुद में खोखला देखा
निभाते दुसरो को दूसरे का रास्ता देखा
तर्जुमा ज़िन्दगी का ये बतलाता रहा
खुद ही खुद के नज़रो में गिरा देखा
मदहोशी का आलम कुछ यूँ रहा उनपर
मय में रहे ज़ाम का खाली प्याला देखा
महसूस होती है कोई खुशी तेरे आ जाने से
ज़िन्दगी को अपने महकते हुए उठा देखा।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹