कविता : जंगल में सब मस्त है।


जंगल में सब मस्त है
नहीं पूछता कोई
कौन कौन यहां त्रस्त है।
सभी जानवर प्रतिदिन नित्य क्रिया में लीन रहते
कुछ जानवर आकर गुफ़ा में विलीन रहते।
शेर कुछ न कुछ नया नियम बनाता
कुछ जानवरों को वो हमेशा डराता।
शेर को भी शायद भय सताता था,
जानवरो की एकता से डर जाता था।
नफरत फैलाना उसने भी जारी रखा,
सोचा उसने सबको डरवा कर रखूंगा
एक एक करके सबका स्वाद चखूंगा।
कुछ जानवर उसमे बुद्धिमान थे,
पास में रखते कुछ स्वाभिमान थे।
एक स्वर में जंगल से आवाज आई,
नफरत को दूर करो जंगल से भाई।
सबने मिलकर शेर को हराया,
जंगल से दूर उसको भगाया।
जंगल में कितनी शांति आई,
लोकतंत्र की चिड़िया चहचहाई।।

आकिब जावेद कवि,बांदा,उत्तर प्रदेश
स्वरचित / मौलिक

एक टिप्पणी भेजें

10 टिप्पणियाँ

  1. जंगल सा लोकतंत्र है और लोकतंत्र सा जंगल है सभी का अपनी -अपनी डफली अपना -अपना राग है! सार्थक रचना!

    जवाब देंहटाएं

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹