आशियाँ ये बदल रहा हूँ मैं ।
तेरे दिल से निकल रहा हूँ मैं ।
तेरी यादों से है गुज़र मेरी
दर्दे दिल से पिघल रहा हूँ मैं ।
वक़्त हमराह था कभी जिसका
देख वो ख़ास पल रहा हूँ मैं ।
मुझको भटका न दें तेरी आंखें
ख़ुद से ही अब संभल रहा हूँ मैं ।
आईने में बुराई दिखती है।
खुद में आकिब' बहल रहा हूँ मैं।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹