• Apr 21, 2025

मुफ़लिसों को दुनिया में क्या कोई अधिकार ‎नही।आकिब ‎जावेद।عاقب جاوید

मुफ़लिसों को दुनिया में क्या कोई अधिकार नही
पास है हिम्मत की ताकत समझो तुम लाचार नही।।

लोग गरीबी की अक्सर  खूब खिल्ली  उड़ाते हैं 
इंसान नही हैं ऐसों पर बोलो क्यों धिक्कार नहीं ।।

चारो तरफ घना अँधेरा नही रोशनी की गुंजाइश 
हर  हाथों  में नफ़रत है  प्यार कहीं दरकार नहीं ।। 

जीवन में संघर्ष बहुत जिनसे लड़ना - मरना है
जीत गए तो जीत है अपनी हार गए तो हार नही।।

बैठे हैं बिकने की खातिर दुनियां के बाजारों में
लेकिन ईमां  न बेचूंगा कहीं किसी बाजार नही।।

-आकिब जावेद 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

Thanks For Visit My Blog.