कविता - आपकी याद में


भोर की लालिमा,
पक्षियों की चहचहाहट
के मध्य मद्धम-मद्धम,
हवा में घुल रही
पुष्पो की महक।
जिसमें नज़र आती है,
तुम्हारे साथ बिताए
हुए सम्पूर्ण पल,
जिसमें उपजी थी;
मोहब्बत की कोपलें,
जो खिलने को तैयार थी;
आपकी याद में।
आज भी इंतज़ार
कर रही है ; वो भोर
वो लालिमा,
वो पुष्प एवं
वही महकती
हवा।

~आकिब जावेद

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹