#विषय- श्रम/परिश्रम
#विधा- हाइकु
दिनांक-28-08-2021
-------
श्रम करेंगे
क़िस्मत उज़ागर
उन्नत राष्ट्र।।१।
कृषि - जवान
परिश्रम करतें
राष्ट्र निर्माण।।२।
ये हरियाली
हरे तीज- त्यौहार
श्रम उल्लास।।३।
जो भी मिलेगा
श्रम से है हासिल
भाग्य महान।।४।
परिश्रम से
होते कार्य सफल
हो गुणगान।।५।
कर्म का फल
परिश्रम से मिले
यश मिलेगा।।६।
-आकिब जावेद
बाँदा,उत्तर प्रदेश
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹