बहुत रोया है दिल दुखाने से पहले
जरा बात कर लो रुलाने से पहले।
मुहब्बत से रहते है सब इस वतन में
मकाँ देख लेना जलाने से पहले।
बहा दे लहूँ को वतन के लिए ही
जरा सोच लो तुम सताने से पहले।
रहा दूर घर से कमाने के खातिर
जरा सोच लेना लुटाने से पहले।
जलाओ चेराग़- ए- मुहब्बत जहाँ में
नई रौशनी लाओ जाने से पहले।
✍️आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹