कृषक यही सोचे खड़ा, कितना था मशगूल।
फसलें बोकर अब लगे, कर बैठा वो भूल।।
सूरज के इस ताप को, मौसम देता मात।
आई है ठंडक लिए, प्यारी सी बरसात।।
महक रही है हर दिशा, कृषक बो रहे धान।
देकर अनाज देश को, भूखा रहे किसान।।
विकास क्रम में वन कटे, धरती उगले आग।
जल ख़ातिर अब सब लड़ें, नहीं सकोगे भाग।।
रासायन अब अन्न में, हर घर में बीमार।
मानवता धूमिल हुई, लालच हुई सवार।।
***********************
✍️आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹