*कुआँ*
शांत जंगल में
सुनसान इलाका
एक पेड़ जो देता
जीवन में ऑक्सीजन
उसी के बीच में है
एक कुआँ
जिसमे दफ़न है
राहगीरों की प्यास
वो प्यास
जो बुझाती थी
आते-जाते,थके
मजदूर,किसान
प्यासों की प्यास,जो
देती है सुकूँ सबको
न होता वो कुआँ
तो क्या करते लोग
न मिलता सुकूँ
न होती आस!!
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹