बाँदा सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी का ग्राम उमरेहण्डा में दिनाँक 23/09/18 को चौपाल का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था।इसकी जानकारी प्राथमिक विद्यालय(अंग्रेज़ी माध्यम) उमरेहण्डा के प्रिंसिपल श्री जयनारायण जी को जैसे ही प्राप्त हुई उन्होंने विधायक जी को विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया।जिसको सरस ह्रदय विधायक जी ने स्वीकृति दे दी एवं ग्राम चौपाल के कार्यक्रम के तदुपरांत समस्त कार्यकर्तों के साथ विद्यालय के परिवेश को देखने के लिए पैदल ही निकल पड़े।विद्यालय परिवेश को देखने के उपरांत विद्यालय के भौतिक परिवेश से सभी बहुत प्रभावित हुए एवं उन्होंने विद्यालय को सौर ऊर्ज़ा, मैदान में खरंजे आदि को लगवाने का आश्वाशन दिया गया तथा विद्यालय स्टॉफ एवं प्रिंसिपल की सराहना की।विद्यालय स्टाफ़ में श्री आकिब जावेद(स. अ.) भी उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार की तरफ से विधायक जी को नाश्ता पानी करवाया गया।विद्यायक जी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से विद्यालय के लिए समय निकाला एवं सकारात्मक रूप से हर संभव विद्यालय की मदद करने के लिए कहा है।।
प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेज़ी माध्यम)-उमरेहण्डा,क्षेत्र-बिसंडा
जिला बाँदा,उत्तर प्रदेश
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹