आकिब जावेद के गजल संग्रह ख्वाबों के दरम्यां का लोकार्पण किया डायट प्राचार्य बांदा ने

ख्वाबों के दरम्यां - ग़ज़ल संग्रह अमेजन

आकिब जावेद के गजल संग्रह ख्वाबों के दरम्यां का लोकार्पण किया डायट प्राचार्य बांदा ने

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट बांदा में शिक्षक आकिब जावेद के गजल संग्रह ख्वाबों के दरम्यां का भव्य लोकार्पण सैकड़ों शिक्षाविदों के मध्य करते हुये डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने गज़लकार आकिब जावेद के सफल प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये उनके रचनात्मक कौशल की तारीफ की| आकिब जावेद के इसके पहले प्रमुख काव्य संग्रहों में “नजर काव्य संग्रह”, “महफिलें गजल”, “सोपान काव्य संग्रह”, “सहोदरी काव्य संग्रह” तथा “साहित्य पीडिया” प्रमुख हैं| आकिब जावेद की रचनाएं विभिन्न वेबसाइटों में जैसे की रेख्ता,कविताकोश,urdupoint,आदि में प्रकाशित हुई है।देश के प्रमुख पत्र पत्रिकाओं में निरंतर रचनाओं का प्रकाशन हुआ है।पिछले लगभग 10 वर्षों की सृजन यात्रा कर चुके आकिब जावेद प्रा० वि० उमरेहंडा विसंडा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं| लोकार्पण समारोह का सफल संचालन करते हुये संचालक डा० इन्द्र वीर सिंह ने बताया कि न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अमेजोन द्वारा बुक कर प्राप्त की जा सकती है|आकिब जावेद ने डायट बांदा के पुस्तकालय में अपनी किताब भेंट करने के पश्चात खुशी का इज़हार किया।
आकिब जावेद के इस उम्दा सृजन पर डाक्टर सुरभि कटियार,गुनराज सिंह,संदीप शुक्ला, डा० शिव प्रकाश सिंह, डा० विनय वाजपेयी, ज्योति विश्वकर्मा, आशा कुटार, सुरेन्द्र सोनी,प्रभात,शनि,फूलचंद्र,पूजा आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं|


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

Thanks For Visit My Blog.