संविधान दिवस 26 नवंबर 2022

देश की हृदय और आत्मा, संविधान है,
विविधता में एकता भारत की पहचान है।

26 नवंबर 2022 को प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा, क्षेत्र - बिसंडा, जनपद बांदा में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों को संविधान के बारे में बताया गया ,मूल अधिकार मौलिक कर्तव्य एवं संविधान की उद्देशिका को विस्तृत बच्चों के साथ साझा किया गया एवं बच्चों की समझ विकसित की गई।बच्चों द्वारा संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर विगत वर्षो से *विद्यालय से संचालित होने वाली इंद्रधनुष पत्रिका* का विशेष अंक निकाला गया। इसमें बच्चों द्वारा आज विद्यालय में पत्रिका को संपादन किया गया । पत्रिका में मूल अधिकार मौलिक कर्तव्य एवं उद्देशिका को अंगीकृत करते हुए कविता एवं चित्र के साथ ही साथ संविधान के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को उकेरा गया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पर एवं महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाली संस्था दिशा सामाजिक संस्थान - बिसंडा के सौजन्य से बच्चों को मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं उद्देशियका के पंपलेट को सभी बच्चों के मध्य वितरित किया गया एवं अभिभावकों को पढ़कर सुनाने और विद्यालय में बताई हुई बातों को साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।धन्यवाद

आकिब जावेद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ