#worldbookday2022
हाइकु- किताब
दोस्त किताब
पढ़ो ध्यान लगा के
ज्ञान बढ़ाए।
मन का साथी
विचारों में सौंदर्य
किताब पढ़ो।
संकीर्णता से
मुक्त हो ये मस्तिष्क
किताबे साथी।
बंदिशें टूटे
बने सब मनुष्य
पढ़ो किताबें।
एकाकीपन
करें दूर किताबें
साथी सबका।
सम्पूर्ण ज्ञान
बने विद्वान सभी।
पुस्तक प्रेमी
देखो किताबें
सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड है
भर लो रंग।।
-आकिब जावेद
स्वरचित/मौलिके
2 टिप्पणियाँ
बेहतरीन स्वरचित पुस्तक आधारित लेख
जवाब देंहटाएंबहुत-बहुत धन्यवाद सर❤️❤️
हटाएंआपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹