#श्रमिक_दिवस #हाइकु
श्रम करेंगे
क़िस्मत उज़ागर
उन्नत राष्ट्र।।१।
कन्धे में बोझ
परिस्थिति दोष
कर्म से प्रेम।।२।
श्रमिक व्यथा
राष्ट्र में भागीदारी
हो गुणगान।।३।
कर्म का फल
परिश्रम से नाता
भूख मिटेगी।।४।।
कृषि - जवान
परिश्रम करतें
राष्ट्र निर्माण।।५।
ये हरियाली
हरे तीज- त्यौहार
श्रम उल्लास।।६।
-आकिब जावेद
बाँदा,उत्तर प्रदेश
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹