ग़ज़ल में ग़मों के तराने लिखे
कई दर्द अपने पुराने लिखे।
मुझे प्यार में तूने धोखा दिया
तिरे बख्शे ग़म के फसाने लिखे।
जहां ज़िन्दगी ने अंधेरे दिए
क़लम ने उजाले सुहाने लिखे।
हमीं ने लिखी वक्त की बेरुख़ी
हमी ने बदलते ज़माने लिखे।
हक़ीक़त में हो ख़्वाब पूरे ये सब
ऐसे ख़्वाब हमने सयाने लिखे
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹