छंदमुक्त कविता- आपकी याद में


शीर्षक- आपकी याद में

🌻🌻🌻🌻🏵️🏵️🏵️🏵️🌻🌻🌻🌻

भोर की लालिमा
पक्षियों की चहचहाट
के मध्य मद्धम मद्धम
हवा में घुल रही
पुष्पो की महक
जिसमें नज़र आती है
तुम्हारे साथ बिताए
हुए सम्पूर्ण पल
जिसमें उपजी थी
मोहब्बत की कोपलें
जो खिलने को तैयार थी।
आपकी याद में
आज भी इंतज़ार
कर रही है वो भोर
वो लालिमा
वो पुष्प एवं
वही महकती
हवा,,

-आकिब जावेद

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹