इंसान का हमेशा दिल साफ़ होना चाहिये
लोगों को माफ़ करने का हुनर होना चाहिये
लोग लगाते हैं तोहमत सदा एक दूसरे पर
आपस में लोगो के अख़लाक़ होना चाहिये
जूठ, फरेब और मक्कारी से भरी दुनिया में
लोगो का आपस में विश्वाश होना चाहिए
हिन्दू, मुश्लिम और ईसाई में खुद को बाँटे है
हमको प्यार करने वाला इंसान होना चाहिए
मजहबो से खुद को दूर कर आकिब'प्यार करे
सबको मोहब्बत करने वाला इंशां होना चाहिये।।
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹