हँसता हूँ
रोता हूँ
मै न होकर
भी पास खुद
के होता है
भूल बैठा हूँ
खुद को
उलझा हुआ हूँ
परेशानी में,गम में
समझ नही पाया
कुछ अनसुना सा है
बिखरा सा
आधा सा
क्या हूँ मैं?
हाँ शायद मैं ही हूँ!
नदी के किनारे!
ख्यालों में!
सपनो में!
तेरे होने में
तेरे न होने में!
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹