याद हो तुम तो हमेशा पाक़ आयत की तरह!! ग़ज़ल

2122  2122  2122  212

मुहब्बत के सफ़र में इश्क़ है इबादत की तरह
ज़िन्दगी भी है आशिक के अमानत की तरह

एक आग ज़िन्दगी में भी लगी हुई इस तरह
तुम  भी ज़िन्दगी जियो  सियासत की तरह

कारवाँ ज़िन्दगी में भी बढ़ता रहा इस तरह
ज़िन्दगी को अपने ज़िया  हुकूमत की तरह

उनकी मुहब्बत मेरी किस्मत में रंजो गम रहा
ज़िन्दगी में इश्क है ख़ुदा की बरकत की तरह

कदम कदम में साथ तेरा,हाथो में हाथ रहा
ज़िन्दगी को  हमने ज़िया  गफलत की तरह

नूर बनाकर आँखों में ही बसाया था उनको
दिल में  जगह  पाये  वो  अमानत की तरह

एक मोहलत हमे भी चाहिए अब ज़िन्दगी में
वो बदल रहे ज़िन्दगी में अब आदत की तरह

ज़र्द पत्तो में थी पेड़ से बिछड़ने की कशिश
आकिब"ज़िन्दगी भी होती है नसीहत की तरह

गिरह

बाद मरने के मिलोगे तुम ज़न्नत-ए ख़िज़ा में
याद हो तुम तो हमेशा पाक़ आयत की तरह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ