कोई ज़िन्दगी में आ जाए सिखाने मुझे
हुई क्या ख़ता जो लगे भुलाने मुझे
हालात मेरे यूँ अब मेरे क़ाबू में नही
लगे लोग ऐसे क्यू अब डराने मुझे
वो सूंदर साँवला मीत मतवाला अब
क्यू लगा सूंदर सपने दिखाने मुझे
वो ऐसे सरमाया रहा उम्र भर
अब ख़्वाबो में लगा सताने मुझे
मेरी चाहते मेरी ख्वाइशें खिल रही
मिल गये हैं ख़ुशी के ख़ज़ाने मुझे
धरा में इंद्रधनुष सा अब रंग बिखेरे
अब चमन लगा यूँ लुभाने मुझे
मुस्कुराता है वो लम्हा मुझे देखकर
अपने ही आते कब्र में सुलाने मुझे
गिरह
बेख़ुदी में सनम के ख़ुदा बना दिया
मिल गये हैं ख़ुशी के ख़ज़ाने मुझे
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹