स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी को🇮🇳🇮🇳
___________________________________________
हम सबकी ये शान तिरंगा है।
मुल्क की पहचान तिरंगा है।
केवल तीन रंग नही है ये,
सारा हिन्दुस्तान तिरंगा है।
शौर्य की गाथा सुन लो यारों,
वीरों की तो जान तिरंगा है।
सरहद से आऊं मैं तिरंगे में,
इस दिल में अरमान तिरंगा है।
भाई - चारे की है मिशाल ये,
आकिब का दीवान तिरंगा है।
___________________________________________
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹