ज़िन्दगी में किसी के आशियाँ हम थे
कभी ऐसे किसी के मेहरबाँ हम थे
हालातो से अपने वो जूझता रहा
उसकी जिंदगी की दास्ताँ हम थे
बदगुमानी उसने की औरों के साथ
ज़िन्दगी में सलीके की जुबां हम थे
ये तख़्तों ताज हुकूमत कब तलक
वो सब भी वहाँ है जहाँ हम थे
नफ़रतों की भीड़ में कहीँ गुम हो गया
वो बढ़ते भाईचारा का गुमाँ हम थे
कभी एक मरता है वो दूजा मारता है
रोको उनको सब आग है धुआँ हम थे
-आकिब जावेद
0 टिप्पणियाँ
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और बहुमूल्य टिप्पणी के लिए हार्दिक धन्यवाद।
“आवाज़ सुखन ए अदब” परिवार में आपका स्वागत और सहयोग हमारे लिए प्रेरणा है।
आपका साथ ही साहित्यिक यात्रा को और सुंदर बनाता है।
इसी तरह अपना प्रेम और मार्गदर्शन बनाए रखें। 🌹